सत्यपाल डांग (Satyapal Dang)

सत्यपाल डांग (Satyapal Dang)

Category:

  • समाजसेवी(Social Worker)
  • लेखक (Writer)
  • स्वतंत्रता सेनानी(Freedom Fighter)

Biography

Date of Birth: 04-10-1920

Birth Place: गुजरांवाला(Gujranwala), ब्रिटिश भारत (वर्तमान पाकिस्तान)

Death Anniversary: 15-06-2013

Summary

सत्यपाल डंग (Satyapal Dang)  एक प्रमुख भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, (freedom fighter)
लेखक और कम्युनिस्ट(Communist) नेता थे। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National

Congress) के वामपंथी धड़े से राजनीति की शुरुआत की और बाद में भारतीय कम्युनिस्ट

पार्टी(Communist Party of India) से जुड़कर सक्रिय राजनीति में भाग लिया।

वे पंजाब(Punjab) विधान सभा के सदस्य रहे और 1967 में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के रूप

में कार्य किया

Description

सत्यपाल डंग (Satyapal Dang) का जन्म 4 अक्टूबर 1920 को गुजरांवाला(Gujranwala) (वर्तमान

पाकिस्तान) में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लाहौर(Lahore) से प्राप्त की और भारतीय

स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया।


वे 25 वर्ष की आयु में अखिल भारतीय छात्र संघ (All India Student Union) केमहासचिव (General

Seretary) बने और 1943 में मुंबई (Mumbai) में आयोजित पार्टी कांग्रेस (Congres) में भाग लिया।

उन्होंने 1952 में विमला बकाया से विवाह किया, जो बाद में उनकी राजनीतिक सहयोगी बनीं।

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद, उन्होंने अमृतसर (Amritsar) के छेहर्ता क्षेत्र में नगरपालिका अध्यक्ष के रूप

में कार्य किया और क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 1967 में, उन्होंने अमृतसर पश्चिम

विधानसभा (Vidhansabha) क्षेत्र से चुनाव लड़ा और पंजाब (Punjab) विधान सभा के सदस्य बने।

इसके बाद वे खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री (Minister Of Food And Civil Supplies) बने।

1980 के दशक में, जब पंजाब (Punjab) में आतंकवाद और खालिस्तान आंदोलन चरम पर था, डंग

ने 'एकता भवन' के माध्यम से शांति और एकता की पहल की। उन्होंने 'पंजाब (Punjab)में

आतंकवाद' और 'राज्य, धर्म और राजनीति' जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पुस्तकें लिखीं।

उनकी मृत्यु 15 जून 2013 को अमृतसर में हुई।

Known For

  • भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी,

  • अखिल भारतीय छात्र संघ के महासचिव के रूप में कार्य,

  • पंजाब विधान(Punjab) सभा के सदस्य(Member) और मंत्री (Minister) के रूप में योगदान,

  • 'पंजाब (Punjab)में आतंकवाद' और 'राज्य, धर्म और राजनीति' जैसी पुस्तकों के लेखक,

पद्मभूषण पुरस्कार प्राप्तकर्ता (1998)