शमशेर राज कपूर (Shamsher Raj Kapoor)

शमशेर राज कपूर (Shamsher Raj Kapoor)

Category:

  • अभिनेता (ACTOR)

Biography

Date of Birth: 1931-10-21

Birth Place: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

Death Anniversary: 2011-08-14

Summary

शम्मी कपूर (Shammi Kapoor) हिंदी सिनेमा(Hindi Cinema) के मशहूर अभिनेता (Actor) थे जिन्हें "Yahoo Star" और "Indian Elvis Presley" कहा जाता था। वे अपने जोशीले अभिनय, अनोखे नृत्य-शैली और रोमांटिक भूमिकाओं के लिए प्रसिद्ध रहे। 1950–70 के दशक में वे हिंदी फिल्मों के सबसे लोकप्रिय नायक बने।

Description

शम्मी कपूर, पृथ्वीराज कपूर के बेटे और राज कपूर तथा शशि कपूर के भाई थे। उन्होंने 1953 में फिल्मों में कदम रखा, लेकिन 1957 की फिल्म "तुमसा नहीं देखा" और 1959 की "दिल देके देखो" से उन्हें बड़ी सफलता मिली। उनकी फिल्मों में संगीत और नृत्य का अनोखा संगम देखने को मिलता था। "जंगली" (1961) फिल्म का उनका गीत “Yahoo!” उनकी पहचान बन गया। इसके बाद "कश्मीर की कली", "ब्रह्मचारी", "राजकुमार", "एन इवनिंग इन पेरिस", "तीसरी मंज़िल" जैसी सुपरहिट फिल्मों से वे रोमांटिक स्टार(Romantic Star) बन गए।बाद के वर्षों में उन्होंने चरित्र भूमिकाएँ निभाईं और फ़िल्म इंडस्ट्री (Film Industries) में सक्रिय रहे। इंटरनेट और तकनीक में भी उनकी गहरी रुचि थी, और वे शुरुआती दौर में इंटरनेट को भारत में लोकप्रिय बनाने वाले अग्रदूतों में से थे।

Known For

• "Yahoo Star" और "Indian Elvis Presley" कहलाने वाले अभिनेता • "जंगली", "कश्मीर की कली", "तीसरी मंज़िल", "ब्रमचारी" जैसी सुपरहिट फिल्में • रोमांटिक और जोशीले नायक की छवि • अनोखे नृत्य और अभिनय शैली