Category:
- अभिनेता (ACTOR)
Biography
Date of Birth: 08-06-1931
Birth Place: पेशावर, ब्रिटिश इंडिया (अब पाकिस्तान) (Peshawar, British India (now Pakistan))
Death Anniversary: 13-02-2008
Summary
राजेन्द्र नाथ (Rajendra Nath) हिन्दी सिनेमा (Hindi Cinema) के मशहूर हास्य अभिनेता( Actor) थे, जिन्हें 1960–70 के दशक में अपनी कॉमिक टाइमिंग और मज़ेदार किरदारों के लिए खास पहचान मिली। उन्होंने रोमांटिक और पारिवारिक (Romantic and Family-Friendly) फिल्मों में हल्के-फुल्के हास्य का रंग भरकर दर्शकों का दिल जीता।
Description
राजेन्द्र नाथ, (Rajendra Nath) प्रख्यात अभिनेता प्रेम नाथ (Prem Nath)के छोटे भाई और कपूर (Kapoor) परिवार के करीबी रिश्तेदार थे। उन्होंने 1950 के दशक के अंत में फिल्मी करियर (Film career) की शुरुआत की, लेकिन असली पहचान 1960 के दशक में बनी जब वे शम्मी कपूर (Shammi Kapoor )और जॉय मुखर्जी (Joy Mukherjee ) जैसे सितारों की रोमांटिक फिल्मों में कॉमिक साइडकिक के रूप में नज़र आने लगे।
उनकी कॉमिक टाइमिंग, हाव-भाव और मासूमियत से भरे किरदारों ने उन्हें उस दौर के सबसे लोकप्रिय हास्य कलाकारों में शामिल कर दिया।
उनकी यादगार फिल्मों में जब जब फूल खिले (1965), झुक गया आसमान (1968), दिल देके देखो (1959), जानवर (1965), सावन भादों (1970), और फूल और पत्थर (1966) शामिल हैं।उनकी मज़ेदार अदाकारी ने उन्हें पारिवारिक और संगीतमय फिल्मों का अहम हिस्सा बना दिया।
Known For
· 1960–70 के दशक के हिन्दी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय (Famous) कॉमेडियन (Comedian) में से एक।
· रोमांटिक और पारिवारिक (Romantic and Family )फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग और मासूम अंदाज़ के लिए प्रसिद्ध।
· शम्मी कपूर (Shammi Kapoor )और जॉय मुखर्जी (Joy Mukherjee )के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में कॉमिक साइड रोल।