रणबीर राज कपूर (Ranbir Raj Kapoor), फ़िल्मी नाम:-Ranbir Kapoor

रणबीर राज कपूर (Ranbir Raj Kapoor), फ़िल्मी नाम:-Ranbir Kapoor

Category:

  • अभिनेता (ACTOR)

Biography

Date of Birth: 1982-09-28

Birth Place: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत

Summary

रणबीर कपूर(Ranbir Kapoor) हिंदी सिनेमा(Hindi Cinema) के जाने-माने अभिनेता (Actor)हैं। वे कपूर खानदान से ताल्लुक रखते हैं और महान अभिनेता ऋषि कपूर व अभिनेत्री नीतू कपूर के बेटे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म "सांवेरिया" (2007) से की और आज के समय में बॉलीवुड (Bollywood)के सबसे प्रतिभाशाली और लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाते हैं।

Description

रणबीर कपूर ने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी और ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट से फिल्ममेकिंग और अभिनय की पढ़ाई की। उनकी डेब्यू फिल्म(Debu Film) "सांवेरिया" भले ही सफल न रही हो, लेकिन उनके अभिनय की खूब सराहना हुई। इसके बाद उन्होंने "वेक अप सिड", "अजब प्रेम की गजब कहानी", "रॉकेट सिंह – सेल्समैन ऑफ द ईयर", "रॉकस्टार" (2011), "बर्फी!" (2012), "ये जवानी है दीवानी" (2013), "संजू" (2018) जैसी फिल्मों से अपार सफलता हासिल की। उनके अभिनय की सबसे बड़ी ताकत उनकी नेचुरल परफॉर्मेंस और रोल में गहराई है। उन्हें कई फिल्मफेयर अवार्ड्स (Filfare Awards)मिले हैं। रणबीर कपूर अभिनेत्री आलिया भट्ट के पति हैं और दोनों बॉलीवुड के लोकप्रिय कपल्स में से एक हैं।

Known For

• "रॉकस्टार", "बर्फी!", "ये जवानी है दीवानी", "संजू" जैसी सुपरहिट फ़िल्में • संजय दत्त की बायोपिक "संजू" में शानदार अभिनय • नेचुरल एक्टिंग और रोमांटिक/गंभीर भूमिकाएँ • कपूर खानदान के प्रमुख युवा अभिनेता