धर्मदेव पिशोरिमल आनंद (Dharamdev Pishorimal Anand) – लोकप्रिय नाम देव आनंद (Dev Anand)

धर्मदेव पिशोरिमल आनंद (Dharamdev Pishorimal Anand) – लोकप्रिय नाम देव आनंद (Dev Anand)

Category:

  • अभिनेता (ACTOR)
  • निर्देशक(Director)
  • निर्माता(Producer)
  • लेखक (Writer)

Biography

Date of Birth: 26-09-1923

Birth Place: शंकरगढ़(Shakkargarh) (अब पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में)

Death Anniversary: 03-12-2011

Summary

देव आनंद (Dev Anand) भारतीय सिनेमा (Indian Cinema ) के सबसे करिश्माई अभिनेता,(Actor) निर्माता और निर्देशक(Producers and directors) थे। लगभग छह दशकों के करियर(Career) में उन्होंने केवल रोमांटिक हीरो की नई परिभाषा गढ़ी बल्कि अपनी अनोखी स्टाइल और सदाबहार (Evergreen )युवा छवि से करोड़ों दर्शकों (Audience )का दिल जीता।

Description

देव आनंद (Dev Anand) ने 1940 के दशक में हिंदी फिल्मों (Hindi Movies) में अपने करियर (Career) की शुरुआत की और 1950–70 के दशक में रोमांटिक (Romantic ) हीरो के रूप में अपार लोकप्रियता हासिल की।

उनकी पहचान अदाकारी के करिश्माई अंदाज़, तेज़ डायलॉग डिलीवरी, स्टाइलिश हेयरस्टाइल(Stylish Hairstyle) और सिग्नेचर स्कार्फ़ स्टाइल से बनी।

उन्होंने अपने भाइयों चेतन आनंद (Chetan Anand )और विजय आनंद (Vijay Anand )के साथ मिलकर नवकेतन फ़िल्म्स (Navketan Films) प्रोडक्शन हाउस (Production House )की स्थापना की, जिसके बैनर तले कई कालजयी फ़िल्में बनीं।उनकी सुपरहिट फ़िल्मों में गाइड (1965), जॉनी मेरा नाम (1970), सीआईडी (1956), ज्वेल थीफ (1967), हम दोनों (1961) और तेरे घर के सामने (1963) शामिल हैं।

देव आनंद को पद्म भूषण (Padma Bhushan )(2001) और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार(Dada Saheb Phalke Award) (2002) से सम्मानित किया गया।

उनकी रोमांटिक छवि और सदाबहार युवा व्यक्तित्व ने उन्हेंएवरग्रीन स्टार”(Evergeen Star) की उपाधि दिलाई।

Known For

·         हिंदी सिनेमा केएवरग्रीन रोमांटिक हीरो”(Evergreen Romantic Hero)

·         नवकेतन फ़िल्म्स (Navketan Films)के संस्थापक

·         गाइड, ज्वेल थीफ, सीआईडी, जॉनी मेरा नाम जैसी क्लासिक फिल्मों के लिए प्रसिद्ध

·         अपनी अनोखी स्टाइल, सदाबहार मुस्कान और ऊर्जावान व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं।