तुषार रवि कपूर (Tusshar Ravi Kapoor)

तुषार रवि कपूर (Tusshar Ravi Kapoor)

Category:

  • अभिनेता (ACTOR)
  • निर्माता(Producer)

Biography

Date of Birth: 20-11-1976

Birth Place: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत (Mumbai, Maharashtra, India)

Summary

तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) एक भारतीय अभिनेता, (Indian Actor ) निर्माता और उद्यमी (Producer and entrepreneur ) हैं, जो हिंदी फिल्म (Hindi Movie ) उद्योग में अपनी कॉमेडी और रोमांटिक (Comedy and Romantic ) भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं।

2001 में मुझें कुछ कहना है से डेब्यू करने के बाद उन्होंने कई सफल फिल्मों में अभिनय किया और गोलमाल सीरीज़ में अपनी मूक (mute) कॉमिक भूमिका से खास पहचान बनाई। वे बॉलीवुड (Bollywood )के प्रसिद्ध अभिनेता जितेन्द्र (Actor Jeetendra) के बेटे और टीवी/फिल्म(TV/Film) निर्माता एकता कपूर(Ekta Kapoor) के भाई हैं।

Description

तुषार कपूर (Tusshar Kapoor) ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई(Mumbai) के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल (Bombay Scottish School, Mumbai ) से की और बाद में यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन (University of Michigan ) (यूएसए) से बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन (Business Administration) में डिग्री ली। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले निर्देशक डेविड धवन के साथ असिस्टेंट के रूप में काम किया।

उनकी पहली फिल्म मुझें कुछ कहना है (2001) बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और उन्हें फ़िल्मफेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड दिलाया। इसके बाद उन्होंने कहिं ना कहिं, क्या दिल ने कहा, खाकी, और शूटआउट एट लोखंडवाला जैसी फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाए।

लेकिन असली लोकप्रियता उन्हें रोहित शेट्टी की गोलमाल फ्रेंचाइज़ से मिली, जिसमें उनका "लकी" नामक गूंगा किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया।

अभिनय के साथ-साथ तुषार ने निर्माता के रूप में भी काम किया है। उन्होंने लक्ष्मी (2020) फिल्म को प्रोड्यूस किया, जो उनके प्रोडक्शन हाउस (Production House ) "तुषार एंटरटेनमेंट"( Tushar Entertainment) के तहत बनी।

व्यक्तिगत जीवन में उन्होंने 2016 में सरोगेसी के जरिए अपने बेटे लक्ष्य (Lakshya) का स्वागत किया।

Known For

·         गोलमाल सीरीज़ मेंलकीके मूक कॉमिक किरदार के लिए।

·         मुझें कुछ कहना है जैसी रोमांटिक हिट फिल्म से डेब्यू।

·         अभिनेता जितेन्द्र के बेटे और एकता कपूर के भाई के रूप में फिल्मी परिवार से जुड़ाव।

·         फिल्म निर्माता के रूप में लक्ष्मी जैसी फिल्मों का निर्माण।