ओम प्रकाश गल्होत्रा (Om Prakash Galhotra)

ओम प्रकाश गल्होत्रा (Om Prakash Galhotra)

Category:

  • भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी (IPS)

Biography

Date of Birth: 1959-10-15

Birth Place: हरियाणा, भारत

Summary

ओम प्रकाश गल्होत्रा (Om Prakash Galhotra)एक वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं, जो 1985 बैच के राजस्थान (Rajsthan)कैडर से संबंधित हैं। उन्होंने 30 नवंबर 2017 से 21 दिसंबर 2018 तक राजस्थान के पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में कार्य किया।

Description

  • वे चार्टर्ड एकाउंटेंट (Charted Accountant)हैं और मद्रास विश्वविद्यालय(Madras University) से राष्ट्रीय सुरक्षा और सामरिक अध्ययन में M.Phil. की डिग्री प्राप्त की है।

  • उन्होंने अपनी सेवा की शुरुआत कोटा (Kota)शहर में सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में की। इसके बाद उन्होंने धौलपुर, चित्तौड़गढ़, जोधपुर और भरतपुर जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया। 1996 में, वे केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) में सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस के रूप में नियुक्त हुए और बाद में डिप्टी इंस्पेक्टर (Depty Inspector)जनरल के पद तक पहुंचे।

  • 2004 में, वे राजस्थान(Rajsthan) लौटे और जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) के रूप में कार्य किया। 2008 में, उन्होंने CBI में संयुक्त निदेशक के रूप में कार्य किया। 2015 में, वे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में राजस्थान लौटे और राजस्थान पुलिस अकादमी के निदेशक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (सशस्त्र बटालियन) के रूप में कार्य किया।

  • उन्हें स्वतंत्रता दिवस 2001 में पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस (IPM) और स्वतंत्रता दिवस 2009 में राष्ट्रपति पुलिस पदक फॉर डिस्टिंग्विश्ड सर्विस से सम्मानित किया गया।

Known For

-