Biography
Date of Birth: 1952-09-04
Birth Place: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
Death Anniversary: 2020-04-30
Summary
ऋषि कपूर(Rishi Kapoor) हिंदी सिनेमा के मशहूर रोमांटिक अभिनेता (Romantic Actor) थे। वे कपूर खानदान के सदस्य और महान अभिनेता-निर्देशक राज कपूर के पुत्र थे। अपने 50 साल लंबे करियर में उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। उन्हें अपने करियर की शुरुआत में ही फ़िल्म "बॉबी" (1973) से स्टारडम मिला और वे "चॉकलेट बॉय"(Choclate boy) के नाम से मशहूर हो गए।
Description
ऋषि कपूर ने पहली बार बाल कलाकार के रूप में अपने पिता राज कपूर की फ़िल्म "मेरा नाम जोकर" (1970) में अभिनय किया, जिसके लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award) मिला। 1973 में फिल्म "बॉबी"(Bobby) से बतौर हीरो उनकी एंट्री हुई, जिसने उन्हें रातों-रात सुपरस्टार बना दिया।
1970–80 के दशक में उन्होंने कई रोमांटिक फिल्मों में काम किया जैसे कर्ज़, लैला मजनू, प्रेम रोग, चांदनी, हीना। बाद में उन्होंने चरित्र भूमिकाएँ निभाईं और दिवाना, अग्निपथ (2012), कपूर एंड सन्स, मुल्क जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से सराहना पाई।
ऋषि कपूर अपने बेबाक स्वभाव और आत्मकथा "खुल्लम खुल्ला" के लिए भी जाने जाते हैं।
Known For
• "बॉबी" फिल्म से स्टारडम • "चॉकलेट बॉय" इमेज • रोमांटिक हीरो(Romantic Hero), और बाद में चरित्र भूमिकाएँ • राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और कई फ़िल्मफेयर अवार्ड्स(Filmfair award) • आत्मकथा "खुल्लम खुल्ला"