Category:
- अभिनेता (ACTOR)
Biography
Date of Birth: 28-03-1975
Birth Place: मुंबई, महाराष्ट्र, भारत (Mumbai, Maharashtra, India)
Summary
अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) एक बहुमुखी और प्रतिभाशाली भारतीय अभिनेता (Talented Indian Actors) हैं, जो अपनी गहन अभिनय शैली और गंभीर भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 1997 में हिमालय पुत्र (Son of Himalaya) से अपने करियर (Career) की शुरुआत की और जल्द ही हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) में अपनी अलग पहचान बनाई।
Description
अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) दिग्गज अभिनेता विनोद खन्ना (Veteran actor Vinod Khanna )के बेटे हैं। फिल्मों(Films) में आने से पहले उन्होंने किशोर नामित कपूर के एक्टिंग इंस्टीट्यूट (Acting Institute )से अभिनय की ट्रेनिंग (Training )ली।
उनकी शुरुआती फिल्में बॉर्डर (1997) और ताल (1999) ने उन्हें मजबूत पहचान दिलाई।उन्होंने दिल चाहता है (2001) में सिड का किरदार निभाकर युवाओं के दिलों में खास जगह बनाई और इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ(Filmfare Best) सहायक अभिनेता (Actor )का पुरस्कार भी मिला।
इसके अलावा हमराज़ (2002), गांधी, माई फादर (2007), रेस (2008), ढिशूम (2016), मॉम (2017), सेक्शन 375 (2019) और ड्रिश्यम 2 (2022) जैसी फिल्मों में उनके शानदार प्रदर्शन को समीक्षकों और दर्शकों ने खूब सराहा।
उनकी खासियत यह है कि वे रोमांटिक, गंभीर, ग्रे शेड और सस्पेंस से भरपूर हर तरह के किरदार को सहजता से निभा लेते हैं।
Known For
· दिल चाहता है, बॉर्डर, ताल, हमराज़, गांधी माई फादर, रेस, सेक्शन 375 जैसी फिल्मों में दमदार अभिनय।
· संजीदा और परफेक्शन से भरे किरदार निभाने की कला।
· बॉलीवुड के सबसे अंडररेटेड लेकिन शक्तिशाली अभिनेताओं में गिने जाना।