Category:
- अभिनेता (ACTOR)
Biography
Date of Birth: 03-09-1952
Birth Place: दिल्ली, भारत (Delhi, India)
Summary
शक्ति कपूर(Sh akti Kapoor) हिंदी सिनेमा (Hindi Cinema) के मशहूर विलेन,( Villain) कॉमेडियन (Comedian )और कैरेक्टर अभिनेता (Character Actor ) हैं। चार दशकों से अधिक के करियर (career) में उन्होंने 700 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और अपनी अनोखी शैली, डायलॉग डिलीवरी और हास्य-खलनायक भूमिकाओं से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
Description
शक्ति कपूर (Shakti Kapoor) ने 1970 के दशक में फिल्मों (Films) में कदम रखा। शुरुआत में उन्होंने छोटे किरदार निभाए, लेकिन 1980 के दशक में वे हिंदी सिनेमा(Hindi Cinema) के बड़े खलनायक के रूप में उभरे।
कुर्बानी, रॉकी, हीरो और हिम्मतवाला जैसी फिल्मों में उनके निगेटिव किरदारों ने उन्हें प्रसिद्धि दिलाई।इसके साथ ही उन्होंने अंदाज़ अपना अपना, राजा बाबू, चालबाज़, तोहफा और बाप नंबरी बेटा दस नंबरी जैसी फिल्मों में अपनी कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाया।
उनका डायलॉग “आऊँ…लोलिता!” (फिल्म तोहफा से) और नंदू का कॉमिक रोल
आज भी पॉपुलर है।
वे रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) में भी नजर आ
चुके हैं और टेलीविजन (Television) पर विभिन्न
प्रोग्राम्स में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
उनकी बेटी श्रद्धा कपूर बॉलीवुड (Shraddha Kapoor) की सफल अभिनेत्री हैं।
Known For
· 1980 और 1990 के दशक में हिंदी फिल्मों के आइकॉनिक खलनायक और कॉमिक रोल्स।
· राजा बाबू में “नंदू” का हास्य किरदार।
· सैकड़ों फिल्मों में बहुमुखी अदाकारी।