Category:
- अभिनेता (ACTOR)
Biography
Date of Birth: 01-12-1954
Birth Place: नयी दिल्ली, भारत(New Delhi, India)
Summary
राकेश बेदी (Rakesh Bedi) एक अनुभवी भारतीय (Indian) फिल्म,( Movie) टेलीविजन और थिएटर अभिनेता (Television and theater actor ) हैं, जो अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग (Comic Timing ) और अलग-अलग तरह के सपोर्टिंग किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने 1970 के दशक के अंत से अब तक सैकड़ों फिल्मों (Films) और कई लोकप्रिय टीवी शोज़ में काम किया है।
Description
राकेश बेदी (Rakesh Bedi) ने अपने करियर (Career) की शुरुआत थिएटर (Theatre) से की और 1979 में फिल्म हमारे तुमारे से बॉलीवुड (Bollywood) में डेब्यू (Debue) किया।1980 के दशक में वे चश्मे बद्दूर (1981) में अपने यादगार कॉमिक रोल (Comic Roles ) ओमी के लिए मशहूर हुए। इसके अलावा उन्होंने एक दूजे के लिए, विजेता, कभी हां कभी ना, मेरे यार की शादी है, हवन और बॉम्बे टू गोवा (Bombay to Goa )जैसी फिल्मों में अभिनय किया।
टीवी जगत में उनका योगदान भी उतना ही महत्वपूर्ण है। ये जो है जिंदगी, श्रीमान श्रीमती, आहट, भाभीजी घर पर हैं और जीजाजी छत पर हैं जैसे सीरियल्स (Serials ) में उनके हंसाने वाले किरदार आज भी दर्शकों को याद हैं।
राकेश बेदी (Rakesh Bedi) थिएटर (Theatre ) से हमेशा जुड़े रहे हैं और उन्होंने कई नाटकों का लेखन और निर्देशन भी किया है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और सहज अभिनय शैली ने उन्हें हिंदी मनोरंजन उद्योग का एक महत्वपूर्ण चेहरा बना दिया।
Known For
· फिल्म चश्मे बद्दूर (1981) में ओमी के किरदार के लिए।
· लोकप्रिय टीवी शोज़ जैसे श्रीमान श्रीमती और भाभीजी घर पर हैं में हास्य भूमिकाओं के लिए।
· थिएटर में उत्कृष्ट योगदान और कॉमेडी जेनर के माहिर कलाकार के रूप में।