Category:
- उद्योगपति (Industrialist)
- समाजसेवी(Social Worker)
Biography
Date of Birth: 28-07-1955
Birth Place: मेरठ, उत्तर प्रदेश, भारत
Summary
रमेश चंद्र जूनेजा,( Ramesh Chandra Juneja)जिन्हें आर. सी. जूनेजा (R.C.Juneja) के नाम से भी जाना जाता है, एक भारतीय उद्योगपति हैं और मैनकाइंड फार्मा(Mankind Pharma) के संस्थापक एवं अध्यक्ष हैं। उन्होंने 1995 में अपने छोटे भाई राजीव जूनेजा (Rajiv Juneja)के साथ मिलकर इस कंपनी की स्थापना की थी।
Description
रमेश जूनेजा ,( Ramesh Chandra Juneja) ने 1974 में Kee Pharma Ltd. से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद, 1975 में उन्होंने Lupin Limited में फर्स्ट लाइन मैनेजर के रूप में लगभग 8 वर्षों तक कार्य किया।
1983 में, उन्होंने Bestochem नामक कंपनी की साझेदारी में स्थापना की और 1995 में मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) की शुरुआत की।
मैनकाइंड फार्मा (Mankind Pharma) की शुरुआत ₹1 लाख की पूंजी और 25 मेडिकल प्रतिनिधियों के साथ की गई थी। आज यह कंपनी भारत की चौथी सबसे बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनी बन चुकी है।
Known For
- मैनकाइंड फार्मा के संस्थापक एवं अध्यक्ष (Mankind Pharma)
- भारत की चौथी सबसे बड़ी फार्मास्युटिकल कंपनी की स्थापना
- उपभोक्ता स्वास्थ्य उत्पादों के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका