Biography
Date of Birth: 1984-09-14
Birth Place: चंडीगढ़, पंजाब, भारत
Summary
आयुष्मान खुराना(Ayushmann Khurrana) एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता,(Actor) गायक(Singer)और टीवी होस्ट(T.V.Host) हैं। वे अपनी फिल्मों में अलग और सामाजिक संदेश देने वाली भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं।
Description
आयुष्मान खुराना(Ayushmann Khurrana) ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो MTV Roadies (2004) जीतने से की। इसके बाद उन्होंने रेडियो और टीवी होस्टिंग में काम किया। साल 2012 में फिल्म "विकी डोनर" से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की, जो बॉक्स ऑफिस(Box Office) पर सफल रही और उनकी पहचान बनी।
वे फिल्मों में सामाजिक मुद्दों पर आधारित और अलग तरह की कहानियों को चुनने के लिए जाने जाते हैं। उनकी प्रमुख फिल्मों में दम लगा के हईशा, शुभ मंगल सावधान, अंधाधुन, बधाई हो, आर्टिकल 15, ड्रीम गर्ल और बाला शामिल हैं।
आयुष्मान खुराना एक अच्छे गायक भी हैं और कई फिल्मों में गाने गा चुके हैं। उन्हें नेशनल फिल्म अवॉर्ड (National Film Award)(Best Actor - Andhadhun, 2019) समेत कई अवॉर्ड मिल चुके हैं।
Known For
• सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों के लिए • बहुमुखी अभिनय और अनोखी भूमिकाओं के लिए • गायक और अभिनेता दोनों रूपों में सफलता • नेशनल फिल्म अवॉर्ड और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड्स