विवाह संस्कार में बाधाएं – डिजिटल समाधान
“जहां रिश्तों में हो संवाद
और सम्मान, वहीं से बनता
है मजबूत समाज।” खत्री समाज, जो कभी संस्कारों और
रिश्तों की ऊष्मा का प्रतीक था, आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा है जहां सबसे पवित्र सामाजिक
संस्था—विवाह—अपने ही समाज के भीतर संकट
का विषय बन गई है। कभी बड़ों की नज़रों, रिश्तों की डोर और समाजसेवियों की सलाह से सहजता से बनने वाले संबंध, आज उम्र की सीमा लांघते जा रहे हैं। कई
युवा—बावजूद अच्छी शिक्षा, नौकरी और संस्कारों के—समय पर विवाह नहीं कर पा रहे। इसके कुछ कारण हैं: बिचौलियों
की कमी, पारंपरिक तरीकों का लोप, दूर-दराज रह रहे परिवारों
के बीच संवाद की कमी, कोई संगठित व
पारदर्शी मंच नहीं।
अब समय है डिजिटल समाधान का - जैसे हर
क्षेत्र में टेक्नोलॉजी ने दूरी मिटाई है, वैसे ही हमें खत्री समाज के लिए एक सशक्त, सुरक्षित और विशेष
"खत्री मेट्रीमोनियल पोर्टल" विकसित करना चाहिए, जिसको लेकर कार्य शुरू
कर दिया गया है। खत्री बुक पर आप इससे जुड़ सकते है यह एक आधुनिक, प्रमाणिक और जिम्मेदार मंच है,
हमारी कोशिश है कि जल्द ही निम्न कार्य हो -
* हर प्रोफ़ाइल सामाजिक प्रमाणन के साथ हो।
* परिवारों के वीडियो परिचय व वर्चुअल मीटिंग की
सुविधा हो।
* राशिफल, गुण मिलान और संस्कार जानकारी जैसे विकल्प हो।
* स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संपर्क की
सुविधा हो।
हमारा प्रयास है कि हर क्षेत्र में कुछ विश्वनीय बिचौलियों का पंजीकरण हो उनका प्रशिक्षण हो— जो इस कार्य को सेवा भाव से करें, न कि लाभ के लिए। एक वर्ष कम
से कम दो सामूहिक परिचय सम्मेलन करवाएं, जहाँ परिवार आमने-सामने संवाद करें।
यदि यह नहीं किया गया तो? तो समाज में विवाह की आयु बढ़ती जाएगी, कुंवारेपन की समस्या
सामाजिक तनाव में बदल जाएगी, और संस्कारों की कड़ी
धीरे-धीरे टूटती जाएगी। हमें यह नहीं भूलना चाहिए
कि विवाह सिर्फ दो लोगों का नहीं, दो परिवारों का, दो संस्कृतियों का और एक
पूरे समाज की ऊर्जा का मेल होता है।
“जब रिश्तों की डोर डिजिटल
युग की सोच से बंधेगी,
तभी खत्री समाज दोबारा रिश्तों की गरिमा में चमकेगा।”
वालंटियर बनें
डोनेट करें
लिखित द्वारा: