सांस्कृतिक विरासत

सांस्कृतिक विरासत

सांस्कृतिक विरासत

सांस्कृतिक विरासत – अभिनय, संगीत और साहित्य को पुनर्जीवित करें

जहां ढोल की थाप पर पांव थिरकें, वहां खत्री समाज की सांस्कृतिक आत्मा धड़कती है। हमारी विरासत में गीत-संगीत, अभिनय और कहावतों का खजाना भी है, जो आज विलुप्ति की कगार पर है। हमारे बुज़ुर्गों की जुबान से निकले शादी-ब्याह के गीत—जैसे "बिटिया दी विदाई वाला गीत", "जग्गो आईया", "सजनां दे नाल फेरियां", "सजन घूमन चला", "लड्डा ढोल बाजे", "मायिये नी कन्ना विच पा ले झुमके", और "गुड दी टंगरी"केवल संगीत नहीं, भावनाओं के झरने हैं।"लाड़ो के गीत", "बिदाई जो रोह", "तन्हां तन्हां मुरीदा", और "सगाई जा गीत", इस समाज की परंपराओं को पीढ़ी दर पीढ़ी जोड़ते आए हैं।

इसके लिए हम क्या कर सकते है -

खत्री गीत संग्रह” और “सांस्कृतिक गाथा संग्रह” का संकलन हो, जिसमें पारंपरिक विवाह, त्योहार, और धर्म से जुड़े गीत हों।

गीत-संगीत और नाट्य प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएं ताकि कला को रोजगार से भी जोड़ा जा सके।

खत्री कला महोत्सव” आयोजित हो, जिसमें समुदाय के पारंपरिक गीतों, कहावतों और अभिनय को मंच मिले।

डिजिटल आर्काइव तैयार हो, जिसमें वीडियो, ऑडियो, स्क्रिप्ट्स, और गीतों की रिकॉर्डिंग उपलब्ध रहे

शादी, तीज, लोहरी, राखी, संक्रांति जैसे त्योहारों पर पारंपरिक खत्री गीतों गए जाए

 खत्री सांस्कृतिक हब”  बनाए जाएं, जहां खत्री समाज के कलाकारों को मंच, दिशा और संसाधन दिए जाएं।

अब वक्त है कि हम खत्री सांस्कृतिक पुनर्जागरण” का बिगुल बजाएं। कला वो आईना है जिसमें अतीत मुस्कुराता है और भविष्य निखरता है। खत्री समाज को अपनी सांस्कृतिक धड़कनों को सहेजना होगा, नहीं तो ये अमूल्य विरासत केवल किताबों में रह जाएगी।”

लिखित द्वारा: खत्रीनामा टीम