शिक्षा में सहयोग – ज्ञान ही है असली हथियार
"जिस समाज के
हाथ में कलम और किताब हो, उसे झुकाने की ताकत दुनिया में किसी में नहीं।" खत्री समाज की सबसे बड़ी
पूंजी उसका ज्ञान, तर्क और बुद्धि पर आधारित
अस्तित्व रहा है। ऐतिहासिक दृष्टि से देखें तो खत्री समाज
भारत के उन चंद समुदायों में रहा है जिसने लेखन, प्रशासन, शास्त्र, आयुर्वेद, शिक्षा और धार्मिक सुधार—हर
क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। लेकिन आज, दुर्भाग्य से, हमारे सबसे प्रतिभाशाली युवा आर्थिक तंगी, सामाजिक उपेक्षा और अवसरों की कमी से पीछे छूट रहे हैं।
क्या आपने कभी सोचा है कि बीस साल पहले तक त्री समाज से हर
साल IAS, IPS, इंजीनियरिंग और मेडिकल में चयनित होने वाले युवाओं की संख्या दर्जनों
में थी? और अब यह
संख्या सिंगल डिजिट तक सिमट चुकी है। क्या हम यह सोचकर शांत हो जाएं कि बाकी समाज
भी तो संघर्ष कर रहे हैं? नहीं!
जो समाज अपने मेधावी बच्चों को शिक्षित नहीं कर सकता, वह भविष्य में नेतृत्व करने
का हक खो देता है। आज सच्चाई ये है कि जो युवा खत्री समाज का नाम रोशन कर रहे हैं, उन्हें कोई मंच पर चढ़ाकर सम्मानित करने वाला नहीं मिलता, न ही उनके लिए कोई
स्कॉलरशिप या सहयोग की व्यवस्थित योजना दिखती है।
हमें "खत्री शिक्षा सहायता कोष" की स्थापना करनी होगी—एक ऐसी संस्था जो केवल चंद लोगों के लिए नहीं, बल्कि हर योग्य और जरूरतमंद विद्यार्थी के लिए आशा की किरण बने। यह कोष समाज के शिक्षित, सक्षम और सफल लोगों से
सहयोग लेकर छात्रों की फीस, कोचिंग, किताबों और
अन्य शैक्षणिक जरूरतों में मदद करेगा।
साथ ही, जो छात्र अच्छे अंक लाएं, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हों, उन्हें बड़े समारोहों में सम्मानित किया जाए। "Topper Felicitation Events" केवल मंच नहीं, बल्कि प्रेरणा बनें हर
खत्री परिवार के लिए।
समय कम है, और चुनौतियाँ बड़ी हैं— अगर हम आज नहीं जागे, तो कल हम पीछे छूट
जाएंगे।
आइए, शिक्षा को समाज की पहली
प्राथमिकता बनाएं।
वालंटियर बनें
डोनेट करें
लिखित द्वारा: