धार्मिक एकता और पुरोहित परंपरा की पुनर्स्थापना
खत्री समाज का इतिहास बताता है कि हमारी पहचान केवल व्यापार, शिक्षा और राजनीति तक सीमित नहीं रही, बल्कि धार्मिक और आध्यात्मिक परंपराएँ भी हमारी धड़कन रही हैं। गुरु नानक देव जी का जन्म खत्री समाज में हुआ, गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए बलिदान दिया, और हमारे पूर्वज पुरोहित, आचार्य और समाज सुधारक के रूप में जाने गए। दुर्भाग्यवश, समय के साथ हमारी पुरोहित परंपरा और धार्मिक एकता कमजोर होती चली गई। आवश्यकता है कि हम धार्मिक एकता और पुरोहित परंपरा को पुनर्जीवित करें।
1. धार्मिक एकता – “एक समाज, एक आस्था”
समन्वय समिति का
गठन: देश-विदेश में फैले मंदिरों, गुरुद्वारों, धर्मशालाओं और समाजिक धार्मिक संस्थाओं को एक “खत्री धार्मिक समन्वय समिति” से जोड़ा जाए। समिति धार्मिक स्थलों के बीच संवाद, संसाधन और सहयोग का माध्यम बने।
वार्षिक “खत्री धर्म सम्मेलन”: हर वर्ष “खत्री धर्म सम्मेलन” आयोजित हो, जिसमें पुरोहित, विद्वान, समाजसेवी और प्रवासी खत्री एकत्र हों। इसमें धर्म ग्रंथों का
अध्ययन, प्रवचन, सामूहिक पूजा, और धर्म-शिक्षा पर
विचार-विमर्श हो। साथ ही इसे समाजिक एकता का
पर्व बनाया जाए, देश-विदेश से खत्री परिवार एकत्र होकर अपनी धार्मिक जड़ों से
जुड़ें।
धार्मिक धरोहर
यात्रा: “खत्री तीर्थ यात्रा कार्यक्रम” – जिसमें हिंगलाज शक्ति पीठ, ननकाना साहिब, खत्री समाज के प्रमुख मंदिर और गुरुद्वारे शामिल हों। इसे युवा और बच्चों के लिए अनिवार्य सांस्कृतिक
यात्रा की तरह बढ़ावा दिया जाए।
खत्री संस्कार
केंद्र: हर बड़े शहर/क्षेत्र में “खत्री संस्कार केंद्र” स्थापित हों।
यहाँ पर प्रशिक्षित पुरोहित तैयार किए जाएँ, जो समाज के
बच्चों को वेद मंत्र, पूजा विधि और संस्कार
सिखाएँ। आधुनिक तकनीक
के साथ ऑनलाइन “ई-संस्कार सेवा” भी शुरू की जाए, ताकि विदेशों में बसे खत्री भी जुड़ सकें।
पुरोहित
प्रशिक्षण अकादमी: खत्री युवाओं
और इच्छुक समाजजनों के लिए संस्कार प्रशिक्षण पाठ्यक्रम तैयार किया
जाए। इसमें हवन, विवाह, जन्म संस्कार, नामकरण, श्राद्ध, पर्व त्यौहार की विधियाँ सिखाई जाएँ।
प्रशिक्षित पुरोहितों को समाजिक मान्यता और सम्मान मिले।
संस्कार संरक्षण: विवाह में खत्री परंपरा के गीत, अनुष्ठान और रीति-रिवाज अनिवार्य किए जाएँ। डिजिटल माध्यम से “खत्री संस्कार गाइडबुक” (पुस्तक + मोबाइल ऐप) तैयार की जाए, जिसमें हर संस्कार का वर्णन हो।
इससे समाज में धार्मिक एकता बढ़ेगी और
बिखरे हुए खत्री एक सूत्र में बंधेंगे। “खत्री समाज की
आत्मा उसकी आस्था है, और उसकी भाषा उसके संस्कार हैं। यदि हम धर्म और संस्कार को बचा लेंगे, तो हमारी पहचान
और भविष्य स्वतः सुरक्षित हो जाएगा।”
वालंटियर बनें
डोनेट करें
लिखित द्वारा: