खत्री खानपान

खत्री खानपान

खत्री खानपान

संस्कारों में बसे व्यंजन – खत्री जायके को पहचान बनाएं

जब रसोई में इतिहास की खुशबू उठती है, तब संस्कृति थाल में परोसी जाती है – खत्री खानपान सिर्फ स्वाद नहीं, हमारी पहचान है!”

खत्री समाज की रसोई कभी केवल भूख मिटाने का साधन नहीं रही – वो एक परंपरा, एक संस्कार, और एक गहरे भावनात्मक जुड़ाव की प्रतीक रही है। तोषा की मिठास, डोली दी रोटी का अपनापन, चने-भठूरे का जश्न, और महिंदी की थाली में परोसे जाने वाले पकवान – ये सब खत्री जीवनशैली का हिस्सा हैं।  ये स्वाद, ये व्यंजन हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं।

लेकिन आज क्या हो रहा है? पिज़्ज़ा-बर्गर की चकाचौंध में हमारी “मां दी पकाई गई शुद्ध घी वाली मूंग दी दाल” की खुशबू खो रही है। फाइव स्टार होटलों में विदेशी डिशेज़ के नाम तो हर बच्चा जानता है, पर उसे ये नहीं पता कि डोली की रोटी क्या होती है, या "काले चने और सूजी वाले हलवे" का क्या भाव है!  अब वक्त आ गया है कि हम खत्री खानपान को दोबारा सम्मान का दर्जा दें।  ये सिर्फ स्वाद की बात नहीं,  विरासत की रक्षा  का अभियान है। हम निम्न कार्य कर सकते है

 “खत्री पाककला महोत्सव” हर वर्ष हो, जहां सिर्फ महिलाएं नहीं, युवा, पुरुष और बच्चे भी पारंपरिक व्यंजनों को सीखें और परोसें।

संस्कार थाली”खास खानपान परंपरा बनाई जाए जिसमें शादी, सगाई, नामकरण, लोहरी, दिवाली जैसे आयोजनों में खत्री व्यंजन अनिवार्य रूप से हों।

रेसिपी संरक्षण डिजिटल मिशन दादी-नानी से पारंपरिक पकवानों की रेसिपी वीडियो और किताबों के रूप में संजोई जाएं। "खत्री रसोई – स्वाद से संस्कृति तक" जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च हों।

स्कूलों में ‘खत्री किचन डे’पारंपरिक व्यंजन बनाकर लाएं और उसकी कहानी सुनाएं।

फूड स्टार्टअप्स को बढ़ावाखत्री व्यंजनों पर आधारित फूड वैन, क्लाउड किचन और स्टार्टअप्स युवाओं को आत्मनिर्भरता और परंपरा दोनों दे सकते हैं।

खत्री पाककला महोत्सव: जहां सिर्फ व्यंजन नहीं, कहानियाँ भी परोसी जाएं – जैसे तोषा की थाली, नानी दी रस्सोई”

रेसिपी डॉक्युमेंटेशन मिशन: बुज़ुर्गों से उनकी यादों की रेसिपी लेकर खत्री विरासत रसोई” नाम से डिजिटल किताब और YouTube चैनल शुरू किया जाए।

स्कूलों और कॉलेजों में ‘संस्कार थाली दिवस’: युवा अपने घर से पारंपरिक व्यंजन लाकर उसकी कहानी सुनाएं।

खत्री व्यंजन स्टार्टअप्स और ब्रांडिंग: जैसे तोषा घर”, “नानी की टंगरी”, “मदर ऑफ तिकड़ा”  जैसी ब्रांडिंग के साथ पारंपरिक मिठाइयों को वैश्विक मंच पर लाना।

तोषाशादी-ब्याह की मिठास, जिसे बड़े जतन से हाथों से बनाया जाता था, शादी के बाद बिटिया के ससुराल भेजा जाता था – ताकि वहां भी अपने संस्कारों की मिठास घुले।

तिकड़ेरसभरी गुड़ की मोटी रोटियां, लोहरी और विशेष पर्वों पर बनती थीं, जिनमें मेहनत, प्रेम और परंपरा का स्वाद होता था।

टंगरी (गुड़ वाली लच्छेदार मिठाई)जो अक्सर सर्दियों में बनती थी, और छोटे बच्चों की खुशियों से जुड़ी होती थी।

सेव-गांठियांजन्म के बाद बच्चा पहले 40 दिन तक मां के साथ होता, तब घर में विशुद्ध देसी घी से बनी सेव और गांठियां आती थीं।

खोया-पिंडशादी या धार्मिक अवसर पर खत्री महिलाओं की विशेष रेसिपी, जिसे महकते केसर और इलायची से सजाया जाता था।

गुड़ और तेल की रोटीसर्दियों की खास रेसिपी, जो हर घर में ‘मां की ममता’ जैसी लगती थी।

 

खत्री व्यंजन के निवाले में इतिहास है, ज़ायके में पहचान है। ये हमारी जिम्मेदारी है कि इस स्वाद को अगली पीढ़ी तक पहुँचाएं – याद रखिए – हमारी रसोई हमारी संस्कृति का मंदिर है। अब समय है स्वाद से समाज को जोड़ने का – चलिए, ‘खत्री खानपान आंदोलन’ शुरू करते हैं!

लिखित द्वारा: खत्रीनामा टीम